मेल फर्टिलिटी के लिए बेहद फायदेमंद है टमाटर, शोध में हुआ खुलासा

इस दुनिया में प्रतिदिन कई तरह के रिसर्च किये जाते हैं ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सकें। कुछ दिन पहले हुए एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ की मेल फर्टिलिटी के लिए टमाटर बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। आज इसी रिसर्च के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की क्या मेल फर्टिलिटी के लिए टमाटर फायदेमंद हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
शोध- इस शोध के करने वाले वैज्ञानिकों ने टमाटर में पाए जाने वाले कंपाउंड लैक्टोलायकोपीन से स्पर्म क्वॉलिटी में काफी सुधार देखा। जिन लोगों ने यह सप्लिमेंट लिया था उनके स्पर्म्स 40 फीसदी ज्यादा तेजी से स्विम करते पाए गए और उनके साइज और शेप में भी सुधार दिखा।  साथ ही साथ इनकी गुणवत्ता में भी काफी वृद्धि देखी गयी। 

इस शोध को करने वाले एक प्रफेसर ऐलन के अनुसार, नतीजे देखने के बाद मैं कुर्सी से लगभग गिर गया था। अगर आगे भी एक्सपेरिमेंट सफल रहा तो यह खोज स्पर्म क्वॉलिटी और इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। उन्हें सिंपली कुक किए टमाटर खाने हैं। बता दें कि लायकोपीन फलों और सब्जियों में भी पाया जाता है लेकिन डायट में इसका मुख्य स्त्रोत टमाटर ही है। 

वैज्ञानिकों का अगला कदम अब इसी प्रक्रिया को उन लोगों में दोहराने का है जिनमें फर्टिलिटी की समस्या है। अब देखना होगा कि फर्टिलिटी ट्रीटमेंट को टमाटर से रिप्लेस किया जा सकता है या नहीं। लेकिन वैज्ञानिकों का ये दाबा हैं की अगर कोई पुरुष प्रतिदिन टमाटर का सेवन करते हैं तो इससे मेल फर्टिलिटी में तेजी से वृद्धि होती हैं और पुरुषों की स्पर्म में शुक्राणुओं की संख्या भी बढ़ जाता हैं।  

0 comments:

Post a Comment