शोध- डेलीमेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार इंडियाना यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया की मास्टरबेशन महिलाओं के लिए ज़रूरी होता हैं। इससे महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल चेंजिंग होते हैं जो उनके हेल्थ के लिए लाभकारी साबित होता हैं। आज इसी विषय में इस शोध के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की क्या महिलाओं के लिए मास्टरबेशन जरूरी होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
इंडियाना यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, मास्टरबेशन करने से महिलाओं को ऑर्गेज्म होता है और ऑर्गेज्म की अवस्था में डोपामीन और ऑक्सिटोसिन नाम के ऐंडोमॉर्फीन रिलीज होते हैं जो मूड को सुधारते हैं। साथ ही साथ तनाव और डिप्रेशन को कम करने में सहायक होते हैं।
इतना ही नहीं नियमित रूप से मास्टरबेशन महिलाओं के सेक्शुअल टेंशन को रिलीज करता है और स्ट्रेस को भी कम करता है। इसके अलावा इसकी वजह से नींद भी अच्छी आती है तथा महिलाएं खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करती हैं।
शोध के अनुसार हस्तमैथुन से पेल्विक और ऐनल रीजन की मसल्स मजबूत होती हैं और यह सेक्स संबंधी परेशानियों को भी ट्रीट करने में मदद करता है। साथ ही साथ खुद को उत्तेजित करने के दौरान अगर यूट्राइन कॉन्ट्रैक्शन महसूस होता है तो इससे पीरियड ब्लड आसानी से बाहर आ जाता है, जिससे उन दिनों में पेट दर्द और ऐंठन नहीं होती।
नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी स्थित अब्स्टेट्रिक ऐंड गाइनकॉलजी में असोसिएट प्रफेसर, डॉ. लॉरेन स्ट्रीचर ने साल 2016 में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मास्टरबेशन यानी हस्तमैथुन के फायदे बताए थे और उन्हों कहा था कि हर महिला को मास्टरबेशन करना चाहिए। ये उनके हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।

0 comments:
Post a Comment