इस दुनिया में लोगों के ब्लड ग्रुप पर मेडिकल साइंस के द्वारा प्रतिदिन कई तरह के शोध किये जाते हैं। ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। कुछ दिन पहले अमेरिका में एक शोध के दौरान उस ब्लड ग्रुप के बारे में खुलासा हुआ जो ब्लड ग्रुप महिलाओं के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं। उस ब्लड ग्रुप की महिलाएं जल्दी मां बन जाती हैं तथा उन्हें मां बनने में कोई परेशानी नहीं आती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
रिसर्च, डेलीमेल में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, अमेरिका के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 90 महिलाओं के ब्लड सैम्पल को लेकर एक रिसर्च किया। इस रिसर्च को करने के बाद शोधकर्ताओं ने बताया की महिलाओं के लिए B पॉजिटिव और AB पॉजिटिव ब्लड ग्रुप सबसे अच्छा होता हैं। इस ब्लड ग्रुप की महिलाओं को माँ बनने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती हैं और महिलाएं जल्दी गर्भवती हो जाती हैं।
शोधकर्ताओं ने बताया की B पॉजिटिव और AB पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की महिलाओं के ब्लड सेल्स में पॉजिटिव फैक्टर होते हैं जो उनके ब्लड के पीएच लेवल को कभी भी गिरने नहीं देता हैं। जिसके कारण इनके शरीर की इम्युनिटी अच्छी होती हैं और ये महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रहती हैं। साथ ही साथ इनके शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का लेवल भी उच्च होता हैं। जिसके कारण ये महिलाएं जल्दी मां बन जाती हैं।
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ये भी बताया की B पॉजिटिव और AB पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाली महिलाएं और ब्लड ग्रुप की महिलाओं के मुकाबले कम बीमार पड़ती हैं। इनके बच्चेदानी में बनने वाले अंडे की गुणवत्ता अच्छी होती हैं। साथ ही साथ इनके शरीर का तापमान भी सामान्य रहता हैं। इसलिए इस ब्लड ग्रुप को महिलाओं के लिए एक अच्छा ब्लड ग्रुप माना जाता हैं।

0 comments:
Post a Comment