जानें किन चीजों के सेवन से मिलता है कौन सा विटामिन

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो इंसान को स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए विटामिन की ज़रूरत होती हैं। क्यों की शरीर में विटामिन की कमी होने से शरीर के अंग काम करना बंध कर देते हैं। जिससे इंसान को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की किन चीजों के सेवन से हमे कौन सा विटामिन मिलता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
विटामिन A
मेडिकल साइंस के अनुसार हरी सब्जियां, दूध, डेरी प्रोडक्ट्स, शकरकंद, गाजर, ब्रोकोली, तरबूज, पपीता, अमरूद, आदि में विटामिन A बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आपको विटामिन A की ज़रूरत है तो इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। 

विटामिन K
मेडिकल साइंस के अनुसार विटामिन K ब्लड क्लॉटिंग होने से रोकता है। पालक, हरी सब्जियां, सोयाबीन ऑयल में विटामिन K की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। विटामिन K के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। 

विटामिन B6
मेडिकल साइंस के अनुसार विटामिन B6 इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। बीन्स, नट्स, अंडे, फिश, अनाज और आलू में विटामिन B6 की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। 

विटामिन D
मेडिकल साइंस के अनुसार यह एक ऐसा विटामिन है जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है और हड्डियां मजबूत बनाता है।  फिश, दूध, पनीर, अंडा में विटामिन D सबसे ज्यादा होता हैं। 

विटामिन B12
मेडिकल साइंस के अनुसार खून बढ़ाने में और दिमाग के कार्य प्रणाली को ठीक करने में  विटामिन B12 सबसे फायदेमंद होता हैं। मीट, चिकन, दूध, दही, पनीर और अंडे में विटामिन B12 में प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आपको विटामिन B12 की जरुरत हो तो आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment