साइंस डेस्क: आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया इसरो के कामयाबी का लोहा मानती हैं। क्यों की इसरो की कामयाबी दुनिया के लिए किसी अजूबा से कम नहीं हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे इसरो से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जो बातें आपको हैरान कर देंगे। साथ हीं साथ आपको भारतीय होने पर भी गर्व होगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .अमेरिका, रूस, फ्रांस, जापान, चीन समेत भारत दुनिया के उन छः देशों में शामिल है जो अपनी भूमि पर सैटेलाइट बनाने और उसे लाॅन्च करने की क्षमता रखता हैं।
2 .2008-09 में इसरो ने चंद्रयान-1 लाॅन्च किया था जिसका बजट 350 करोड़ रूपए यानि नासा से 8-9 गुना कम था। इसी ने चाँद पर पानी की खोज की थी।
3 . ISRO का मंगल मिशन आज तक का सबसे सस्ता है सिर्फ 450 करोड़ रूपए अर्थात 12 रूपए प्रति किलोमीटर, जो एक ऑटो के किराए के बराबर है। हमारा मंगल मिशन कई हाॅलीवुड फिल्मों से भी सस्ता है। भारत पहली बार में ही मंगल पर जाने वाला पहला देश हैं।
4 .आपको बता दें की जब बहुत से देश navigational purpose के लिए अमेरिका के GPS पर निर्भर थे तब ISRO सफलतापूर्वक अपने navigational satellites, IRNSS लांच कर चुका था।
5 .इसरो ने एक साथ 104 सैटेलाइट्स की सफल लॉन्चिंग की। जिससे भारत एक बार में सबसे ज्यादा सैटेलाइट्स भेजने वाला दुनिया का पहला देश बना।

0 comments:
Post a Comment