घर पर रखें ये 5 चीजें, इससे दूर होती है गरीबी

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो कुछ चीजें ऐसो होती हैं जो इंसान के जीवन में बरकत लाती हैं। इसे घर पर रखने से घर की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और इंसान आर्थिक रूप से मजबूत हो जाता हैं। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिस चीज को घर पर रखने से गरीबी दूर होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .वास्तुशास्त्र में उत्तर दिशा को जल की दिशा मानी गई है। इस दिशा में जल से भरा घड़ा रखना चाहिए। हर दिन पानी बदलते रहना चाहिए। इससे गरीबी दूर होती हैं तथा धन दौलत में अचानक से बढ़ोतरी होने लगती हैं। इसलिए आप इसे अपने घर पर जरूर रखें। 

2 .शास्त्रों के अनुसार आप घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं या स्वास्तिक लगाएं। घर की तरफ देखते हुए गणेश जी भी शुभ लाभ देते हैं। इससे इंसान के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती हैं तथा जीवन में तरक्की मिलती हैं। 

3 .शास्त्रों के अनुसार आप अपने घर में लक्ष्मी माता के साथ कुबेर की मूर्ति और कुबेर यंत्र रखें। इससे आपकी गरीबी दूर हो जाएगी और जीवन में धन दौलत की कमी नहीं होगी। 

4 .शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के साथ आप अपने घर में शंख रखें। साथ ही पूजा घर में लाल वस्त्र में लपेट कर एक नारियल रखें। इससे घरों में सकारात्मक शक्तियों का असर बना रहेगा तथा जीवन में खुशियां आएगी। 

5 . आप अपने घर की गरीबी को दूर करने के लिए अपने घर में मनी प्लांट का पौधा जरूर रखें। वास्तु विज्ञान के अनुसार मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व को शुभ माना गया है। 

0 comments:

Post a Comment