जानिए घर में कछुआ और लॉफिंग बुद्धा रखने के फायदे

धर्म डेस्क: फेंगशुई की बात करें तो घर की नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए कछुआ और लॉफिंग बुद्धा को अपने घर में रखना शुभ माना जाता हैं। इससे इंसान की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं तथा घर में सुख और समृद्धि बनी रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे घर में कछुआ और लॉफिंग बुद्धा रखने के फायदे के बारे में तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .फेंगशुई  के अनुसार घर से बीमारी और अपने दुश्मनों से छुटकारा पाने के लिए घर में कछुआ रखना बहुत फायदेमंद होता हैं। इसका एक विशेष महत्व हैं। जिस घर में कछुआ होता है वहां पर घर के सदस्यों में बीमारी नहीं होती है तथा एक दूसरे के साथ आपसी तालमेल बना रहता हैं। 

2 .आपको बता दें की घरों में धातु से बने कछुए को उत्तर दिशा में रखते हैं तो ऐसा करने से नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होती है। साथ ही साथ जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। इससे धन दौलत में कोई कमी नहीं होती हैं। 

3 .फेंगशुई में कछुआ को लंबी उम्र का प्रतीक माना गया है। घर पर कछुआ रखने से परिवार के सदस्यों की उम्र लंबी होती है। इससे घरों में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती हैं। 

4 .आपको बता दें की घर पर लांफिग बुद्धा रखने से जीवन में प्रसन्नता आती है इसलिए उपहार में दिए गए लाफिंग बुद्धा का विशेष महत्व होता है। इससे जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही साथ धन की कमी नहीं होती हैं। 

5 .लाफिंग बुद्धा को घर पर रखने से घर में सकारात्मक शक्तियों का बास होता हैं। इससे घर में रहने वाले सभी लोगों को अपने अपने काम काज में तरक्की मिलती हैं तथा जीवन में दुख-दर्द नहीं आते हैं। 

0 comments:

Post a Comment