हड्डी नहीं होती फिर भी हो सकता है पीनिस में फ्रैक्चर, जानें वजहें

हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो पीनिस में हड्डी नहीं होती हैं लेकिन उत्तेजना के वक्त इसकी ताकत हड्डियों से भी ज्यादा होती हैं तथा इसकी एक्टिविटी हड्डियों की तरह होती हैं। इस दौरान पुरुषों को ध्यान रखने की ज़रूरत सबसे ज्यादा होता हैं। क्यों की इस दुनिया में कई सारे मामले ऐसे आएं हैं। जिससे पुरुषों का पीनिस फ्रैक्चर हो गया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। 
1 .आपको बता दें की पीनिस का फ्रैक्चर होना मेडिकल टर्म में इसे पीनाइल फ्रैक्चर कहते हैं। हालांकि पीनिस में हड्डी नहीं होती लेकिन यह बहुत दर्दनाक होता है। इसका फ्रैक्चर हड्डियों से भी ज्यादा तकलीफ देता हैं। इससे पुरुषों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। 

2 .मेडिकल साइंस के अनुसार पीनाइल फ्रैक्चर तब होता है जब इरेक्ट पीनिस में चोट लग जाती हैं ये चोट शारीरिक संबंध के दौरान भी लग सकती हैं। कभी-कभी तेज गति में मास्टरबेशन करने से भी पीनिस में चोट आ सकती है। जब आपके पीनिस में जबरदस्त दर्द हो और तुरंत इरेक्शन खत्म हो जाए तो यह पीनाइल फ्रैक्चर का लक्षण है। इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। 

3 .पीनिस फ्रैक्चर होने पर आपका इरेक्शन खत्म हो जाएगा और पीनीस के इर्द-गिर्द गहरे निशान भी दिखने लगेंगे। अगर पीनाइल फ्रैक्चर कंफर्म हो जाए तो आपको सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए आप सदैव सावधान रहें। 

4 .मेडिकल साइंस के अनुसार पीनिस के फ्रैक्चर को ठीक किया जा सकता हैं। इसे सर्जरी के द्वारा ठीक किया जाता हैं और ज्यादातर लोग पूरी तरह ठीक हो जाते हैं लेकिन अगर आपने इलाज में लापरवाही की तो इससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment