एक दिन में मिलेगा पिंपल से छुटकारा, आजमाएं ये तरीका

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में गलत खान पान और प्रदूषण के कारण लोगों के चेहरे पर पिंपल की परेशानी हो रही हैं। जिससे चेहरे की खूबसूरती दिन प्रतिदिन कम होती जा रही हैं। साथ ही साथ चेहरे पर दाग धब्बे भी बन रहे हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे तरीके के बारे में जिस तरीकों को आजमा कर आप पिंपल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
शहद और दालचीनी :
चेहरे के पिंपल को दूर करने के लिए आप दालचीनी को पीसकर शहद में मिलाएं और इसका फेस मास्क तैयार करें। इस मास्क को पिंपल्स पर लगाकर आधे घंटे छोड़ दें और फिर पानी से साफ करें। इससे पिंपल की समस्या खत्म हो जाएगी तथा चेहरे पर रौनक आ जाएगी। 

लौंग और लहसुन :
आयुर्वेद के अनुसार चेहरे के पिंपल को खत्म करने के लिए लौंग और लहसुन बहुत ही कारगर नुस्खा है। लौंग और लहसुन को पीसकर पेस्ट बनाएं और पिंपल्स पर लगाकर रात भर छोड़ दें। सुबह तक पिंपल्स का काम तमाम हो जायेगा तथा पिंपल की बजह से बनने वाले दाग धब्बे समाप्त हो जायेगे। 

सेब का सिरका :
आयुर्वेद के अनुसार सेब के रस का बना सिरका या व्हाइट वेनेगर मुंहासों को एक दिन में सुखा देते हैं। रुई को सिरके में डुबोकर पिंपल पर लगाएं और रात में सो जाएं, सुबह फर्क आपके सामने होगा। इससे पिंपल की समस्या दूर हो जाएगी और आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी। 

0 comments:

Post a Comment