धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो हथेली इंसान के जीवन में भाग्य का निर्धारण करती हैं। आप अपनी हथेली के निशान के से इस बात का पता लगा सकते हैं की आपको अपने जीवन में मेहनत का फल कब प्राप्त होगा। आप कब एक आमिर इंसान बनेंगे। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे शरीर के उस निशान के बारे में जो निशान आपकी हथेली पर हैं तो आप अमीर इंसान बनेंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .शास्त्रों के अनुसार कलश का निशान हथेली में होना धनवृद्धि योग कहलाता है। ऐसे लोग एक ना एक दिन अमीर जरूर बनते हैं। जिनकी हथेली में यह योग बनता है उनका धन निरंतर बढ़ता रहता है। ऐसे लोगों के पास अच्छी जमा पूंजी होती है। इनके जीवन में धन दौलत की कभी कमी नहीं होती हैं।
2 .शास्त्रों के अनुसार हथेली में चंद्र पर्वत से निकलकर एक रेखा बुध पर्वत पर जाए जो सूर्य पर्वत पर पहुंचने वाली रेखा से मिलती हो तब एक अच्छा धन योग बनता है जिसे भास्कर योग के नाम से जाना जाता है। ऐसे लोग एक ना एक दिन अमीर इंसान जरूर बनते हैं।
3 .किसी व्यक्ति के हथेली में शनि पर्वत पर चक्र का निशान बना हो तो इसे बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इसे चक्र योग कहते हैं। ऐसे व्यक्ति बहुत ही धनवान और उच्च अधिकारी होते हैं। ये अपने जीवन में बड़ी बड़ी सफलता हासिल करते हैं।
4 .शास्त्रों के अनुसार हथेली में जीवन रेखा और चंद्र पर्वत के मध्य में तिल का निशान होना बहुत ही शुभ माना गया है। इस निशान का मतलब है कि आप अपने जीवन में भाग्यशाली, गुणवान साबित होंगे तथा जीवन में धन दौलत की कमी नहीं होगी।
5 .हथेली में सूर्य और गुरु पर्वत उठा हुआ है और बीच में हथेली गहरी है तो आपकी हथेली में शुभ कर्तरी योग बना हुआ है। ये योग इंसान के दैनिक जीवन के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन के कई स्रोतों से धन मिलता हैं।
0 comments:
Post a Comment