हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो प्रतिदिन पिज्जा का सेवन करते हैं। मेडिकल साइंस के अनुसार पिज्जा इंसान के हेल्थ को प्रभावित करता हैं तथा शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर बना देता हैं। जिससे इंसान के शरीर में बीमारी होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए इंसान को ज्यादा पिज्जा का सेवन नहीं करना चाहिए। ये उनके हेल्थ के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।
1 .आपको बता दें की पिज्जा में एडिटिव्स और प्रिज्वेंटिव्स पाया जाता है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं होता है, यह हमारे स्वास्थ्य को ख़राब कर देता हैं। इससे इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं। इसलिए इसका सेवन नहीं करना ही उचित माना जाता हैं।
2 .पिज्जा में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से आट्रीज़ बंद हो जाती है और रक्त का प्रवाह सही ढंग से नहीं हो पाता है और इस कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इससे दिल संबंधित बीमारी होने के चांस भी बढ़ जाते हैं।
3 .एक रिसर्च की बात करें तो पिज्जा खाने से दिल की बीमारी का खतरा तो बढ़ता ही हैं। साथ ही साथ इससे इंसान के शरीर में हाई ब्लड प्रेशर की भी संभावना बढ़ जाती है। जो इंसान के हेल्थ को प्रभावित करता हैं। इससे इंसान धीरे धीरे अस्वस्थ हो जाता हैं।
4 .पिज्जा बनाने में ‘थैलेट’ नामक रसायन का प्रयोग किया जाता है, जो हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालता है। आपको बता दें की इस रसायन से प्रजनन तंत्र को नुकसान पहुंचता है और इस कारण नपुंसकता भी हो सकती है। इससे महिलाओं और पुरुषों में बांझपन की समस्या जन्म ले सकती हैं।
5 .एक शोध में यह भी दावा किया गया है कि पिज्जा का सेवन हमारे दिमाग पर भी बुरा प्रभाव डालता है और यह दिमाग को नुकसान पहुंचाता है। इससे दिमाग में डिप्रेशन की समस्या जन्म ले लेती हैं तथा इंसान मानसिक रूप से बीमार हो सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment