हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो मोटापा के शिकार हैं। ये समस्या लोगों में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं जो लोगों के लिए एक चिंता का विषय हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय को आजमा कर आप निकले हुए तोंद को अंदर कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
शहद का सेवन करें।
एक शोधों में इस बात की पुष्टि हुयी हैं की शहद खाने से आपके शरीर का कोलेस्ट्रोल लेवल नियंत्रित रहता है। अगर आपको वजन कम करना है तो रोज सुबह उठकर गर्म पानी के साथ शहद लें। शहद से आपके शरीर की अतिरिक्त त्वचा घट जाएगी और आपको मोटापे की समस्या से निजात मिलेगी। इससे निकला तोंद अंदर हो जायेगा।
नींबू पानी का सेवन करें।
नींबू पानी के साथ शहद मिलाकर रोज पिएं। इससे आपका वजन घट जाएगा। दरअसल, शहद में अमिनो एसिड के साथ ही विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं जो कि बॉडी के मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर का मोटापा कम जाता हैं।
साइकिल चलाएं :
सुबह के समय आप कम से कम 4 से 5 कोलोमीटर साइकिल चलाएं। इससे आपका निकला तोंद अंदर हो जायेगा। साथ ही साथ आपके शरीर का मोटापा धीरे धीरे कम हो जायेगा। इस उपाय को आप रोज आजमाएं इसका लाभ दिखने लगेगा।
भरपूर पानी का सेवन करें :
भरपूर पानी का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म मजबूत होता हैं। शरीर में मेटाबॉलिज्म नियंत्रित रहने से खाना आसानी से पचता है और इंसान स्वस्थ रहता है। इससे शरीर के वजन में भी कमी आने लगती हैं और इंसान खुद को ऊर्जावान महसूस करता हैं।

0 comments:
Post a Comment