CBSE में निकली हैं भर्तियां, जानें कैसे करेंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर हैं। क्यों की CBSE में कई पदों के लिए भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करने की इच्छुक हैं वो इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
पदों का नाम : असिस्टेंट सेक्रटरी, ऐनालिस्ट, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट, जूनियर अकाउंटेंट 

पदों की संख्या : 357

योग्यता  और आयु सीमा :
असिस्टेंट सेक्रटरी: इसके लिए ग्रैजुएशन के साथ अनुभव होना जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 40 साल तक होनी चाहिए।

असिस्टेंट सेक्रटरी (आईटी) : बीई/बीटेक (आईटी)/एमएससी (आईटी)/एमसीए के साथ अनुभव होना जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 40 साल है।

ऐनालिस्ट (आईटी) : बीई/बीटेक (आईटी)/एमएससी (आईटी)/एमसीए के साथ अनुभव होना जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 35 साल है।

जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर : योग्यता हिंदी में एमए, एवं इंग्लिश अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ा हो और आयु सीमा 30 साल है।

सीनियर असिस्टेंट लेवल :  योग्यता ग्रैजुएशन और अच्छी टाइपिंग स्पीड, कंप्यूटर का ज्ञान एवं आयु सीमा 30 वर्ष है।

स्टेनोग्राफर : योग्यता ग्रैजुएशन और आयु सीमा 27 साल है।

अकाउंटेंट : योग्यता कॉमर्स में ग्रेजुएशन और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

जूनियर असिस्टेंट : 12वीं पास व अच्छी टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 27 साल है।

जूनियर अकाउंटेंट : कॉमर्स में ग्रेजुएशन एवं 1 साल का अनुभव होना जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 27 साल है। 

आवेदन करने के लिए लिंक : http://cbse.nic.in

0 comments:

Post a Comment