न्यूज डेस्क: हमारे देश में अक्सर लोग प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री की चर्चा करते हैं। कई बार इसपर विवाद भी हुआ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे और सबसे कम पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री कौन हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के सभी प्रधानमंत्री के डिग्री के बारे में की कौन प्रधानमंत्री कितना पढ़ा लिखा हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
भारत के सबसे ज्यादा और कम पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री कौन।
1. प.जवाहरलाल नेहरु।
भारत देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु ने अपना ग्रेजुएशन ट्रिनिटी कॉलेज कैम्बिज से किया था।
2. गुलजारीलाल नंदा।
गुलजारीलाल नंदा ने अपनी इकनॉमिक्स की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की थी।
3. लालबहादुर शास्त्री।
लालबहादुर शास्त्री ने अपनी शिक्षा काशी विद्यापीठ वाराणसी से प्राप्त की थी।
4. इंदिरा गाँधी।
प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय इंग्लैंड से इकनॉमिक्स और पॉलिटिकल साईंस की डिग्री ली थी।
5. मोरारजी देसाई।
मोरारजी देसाई ने विल्सन कॉलेज मुंबई से अपना ग्रेजुएशन किया था उनके प्रमुख विषयों में फिजिक्स था।
6. चौधरी चरण सिंह।
प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह विज्ञान में ग्रेजुएट थे।
7. राजीव गाँधी।
आपको बता दें की राजीव गाँधी देश के एकलौते ऐसे प्रधानमंत्री है जो कि ग्रेजुएट नहीं है। उन्होंने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री कोर्स में दाखिला जरुर लिया था लेकिन वे इसे पूरा नहीं कर पायें। ये भारत के सबसे कम पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री हैं।
8. विश्वनाथ प्रताप सिंह।
विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अपनी पढ़ाई इलाहबाद विश्वविद्यालय और पुणे विश्वविद्यालय से पूरी की थी।
9. चंद्रशेखर।
प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।
10. नरसिंह राव।
प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने ओस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद, मुंबई विश्वविद्यालय और नागपूर विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की थी
11. अटल बिहारी बाजपेई।
प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने अपनी शिक्षा लक्ष्मीबाई कॉलेज ग्वालियर और डीएवी कॉलेज कानपुर से ली थी। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में डिग्री हासिल की है।
12. एच सी देवगौड़ा।
प्रधानमंत्री एच सी देवगौड़ा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।
13. इंद्रकुमार गुजराल।
प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपनी पढ़ाई डीएवी कॉलेज और हैली कॉमर्स कॉलेज से पूरी की थी।
14. डॉ मनमोहन सिंह।
डॉ मनमोहन सिंह को देश का सबसे पढ़ा-लिखा प्रधानमंत्री भी कहा जाता है। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्बिज विश्वविद्यालय, और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय से इकनॉमिक्स की पढ़ाई पूरी की है।
15. नरेंद्र मोदी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में डिग्री हासिल की है।
0 comments:
Post a Comment