न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर मिलने वाली हैं। क्यों की हिमाचल प्रारंभिक शिक्षा विभाग में बंपर भर्तियां होने वाली हैं। इससे जहां स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, वहीं प्रशिक्षित बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी।
सरकार के द्वारा मिली मंजूरी के बाद हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शास्त्री और भाषा अध्यापकों के 1807 पद भरे जाएंगे। 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। निदेशालय ने पदों का बंटवारा जिलावार कर दिया है। इसके में आप पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।
आपको बता दें की सीधी भर्ती कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से होगी। शास्त्री के 1182 और भाषा अध्यापकों के 625 पद भरे जाएंगे। शास्त्री और भाषा अध्यापक के ये पद एसएमसी की जगह भरे जाएंगे। निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी।
इस भर्ती के तहत बीते कई वर्षों से बीएड करने के बाद अपना नंबर आने के इंतजार में बैठे युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा। इससे राज्य की बेरोजगारी में भी कमी आएगी। इसके लिए बहुत जल्द अधिसूचना जारी किया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment