उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में दाखिले लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: अगर आप उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में दाखिला चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की कृषि विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) 2020 का बुलेटिन जारी हो गया है। शुक्रवार को लखनऊ स्थित सचिवालय सभागार में यूपी कैटेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई।
विवि के कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि यूपी-कैटेट को इस वर्ष सीएसए आयोजित कर रहा है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म 20 फरवरी से भरने शुरू हो जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 तक हैं। 

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) 2020 के तहत राज्य के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में दाखिला किया जायेगा। आपको बता दें की  परीक्षा शुल्क में इस बार कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। साथ ही, अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग के साथ दिव्यांग छात्रों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है।

कैसे करें आवेदन। 
जो उम्मीदवार कृषि विश्वविद्यालयों में दाखिला चाहते हैं वो संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा अप्लाई कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment