न्यूज डेस्क: जो लोग राजस्थान में पटवारी के पदों पर आवेदन नहीं किये थे उनके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection ने पटवारी के पद पर आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब 26 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। पहले ये तिथि 19 फरवरी तक ही थी।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 फरवरी 2020
पदों की संख्या।
आपको बता दें की कुल 4,421 पदों पर निकली भर्ती में से 3,815 पद नॉन ट्राइबल सब प्लान के लिए और 606 पद ट्राइबल सब प्लान के लिए हैं।
योग्यता।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान स्नातक की डिग्री होना जरुरी हैं।
आयु सीमा।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क :
इन पदों पर आवेदन के लिए फीस के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये, ओबीसी के लिए 350 रुपये और SC/ST श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये देना होगा।
आवेदन करने के लिए वेबसाइट लिंक :
https://sso.rajasthan.gov.in/signin

0 comments:
Post a Comment