न्यूज डेस्क: अगर आप 8वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की पश्चिम बंगाल हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड (डब्ल्यूबीएचआरबी) ने ड्राइवर के 300 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 4 मार्च 2020
पदों का नाम : ड्राइवर,
पदों की कुल संख्या : 300 (अनारक्षित : 165)
योग्यता :
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आठवीं की परीक्षा पास होनी चाहिए। साथ ही पांच साल का ड्राइविंग अनुभव हो और ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
वेतनमान : 25,924 रुपये। साथ ही अन्य भत्ते।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी हैं।
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन ड्राइविंग योग्यता और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार कर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार से 160 रुपये आवेदन शुल्क लिए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया।
इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले वेबसाइट (https://www.wbhrb.in) पर जाएं और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन प्रक्रिया में भाग लें।

0 comments:
Post a Comment