न्यूज डेस्क: बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने प्रोजेक्ट मैनेजर के 69 पदों पर भर्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं। ये पद सीधी भर्ती के आधार पर भरे जाएंगे। हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। इसलिए आप जल्दी ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।
आवेदन तिथि :
इच्छुक अभ्यर्थियों को 02 मार्च 2020 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद 06 मार्च तक शुल्क भुगतान करें। पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सब्मिट करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2020 निर्धारित की गई है।
कैसे करें आवेदन।
आपको बता दें की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी करनी होगी। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करना होगा। दूसरे चरण में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। तीसरे चरण में आवेदन फॉर्म भरना होगा। आप सबसे पहले वेबसाइट (www.bpsc.bih.nic.in ) पर जा कर इन प्रक्रिया को पूरी करें।
पद का नाम : प्रोजेक्ट मैनेजर, कुल पद : 69
अनारक्षित, पद : 28
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पद : 07
अनुसूचित जाति, पद : 11
अनुसूचित जनजाति, पद : 01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पद : 12
पिछड़ा वर्ग, पद : 08
पिछड़े वर्ग की महिलाएं, पद : 02
योग्यता।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए स्नातक होना जरुरी हैं।
वेतनमान : 9300 से 34,800 रुपये। ग्रेड-पे 4800 रुपये।
आयु सीमा।
सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष।
चयन प्रक्रिया।
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क।
बिहार के अनारक्षित/ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : 600 रुपये।
बिहार के एससी/एसटी, दिव्यांगों और सभी वगार्ें की महिलाओं के लिए 150 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

0 comments:
Post a Comment