भारत में सबसे ज्यादा वेतन, भत्ते और पेंशन देने वाला राज्य कौन सा है?

न्यूज डेस्क: भारत में जितने भी राज्य हैं। उन सभी राज्यों में नौकरी करने वाले लोगों को वहां की राज्य सरकार उन्हें वेतन, भत्ते और पेंशन देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत का वो राज्य कौन सा हैं जो अपने यहां कर्मचारियों को सबसे ज्यादा वेतन, भत्ते और पेंशन देती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस राज्य के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
एक रिपोट के अनुसार यूपी सरकार (UP Government) भारत में अपने कर्मचारियों को सबसे ज्यादा वेतन (Salary), भत्ते (Allowances) और पेंशनरी लाभ (Pensionary Benefits) देने वाला राज्य है। इस राज्य की जनसंख्या भी और राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। लेकिन फिर भी यहां की सरकार अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन, भत्ते और पेंशन देती हैं। 

आपको बता दें की यह दावा राज्य सरकार के प्रवक्ता ने किया है। प्रवक्ता ने यह भी दावा किया है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में कर्मचारियों का हित पूरी तरह से सुरक्षित है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा एनपीएस में चार फीसदी अनिवार्य अंशदान बढ़ाने को भी राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के लिए लागू करेगी। 

आज के समय में और राज्यों के मुकाबले वेतन, भत्ते और पेंशन के मामले में उत्तर प्रदेश और राज्यों के मुकाबले सबसे आगे हैं। यहां की सरकार इन कर्मचारियों के लिए और कई तरह के ठोस कदम उठा रही हैं। ताकि इनकी जिंदगी को और भी आसान बनाया जा सके। 

0 comments:

Post a Comment