न्यूज डेस्क: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया हैं। जिससे लाखों लोगों की मौत हो चुकी हैं। चीन की सरकार ने वायरस से अब तक 3,270 लोगों की मौत और 81,093 के संक्रमित होने की पुष्टि की है। लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है चीन में कोरोना से 2 करोड़ से अधिक मौतें हुई हैं लेकिन चीन सही आंकड़ा छुपा रहा है। इसके पीछे मोबाइल यूजर्स की संख्या में भारी गिरावट का हवाला दिया गया है।
कई चीनी नागरिकों ने वीडियो और दस्तावेजों के जरिये कोरोना से चीन में मौत के सरकारी आंकड़ों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि चीन में बीते तीन माह में 2.1 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स कम हो गए। इनकी मौत हो चुकी हैं।
क्या है सच।
हाल ही में मोबाइल यूजर्स को लेकर चीन ने सरकारी मासिक डाटा जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि पिछले तीन महीने में चीन में 2.1 करोड़ मोबाइल यूजर्स घटे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी और फरवरी में चाइना मोबइल के 80 लाख यूजर्स कम हुए, वहीं चाइना यूनिकॉम के 78 लाख और चाइना टेलिकॉम के 56 लाख यूजर्स कम हुए।
बता दें, चीन में अक्सर लोगों के पास एक से ज्यादा सिम होते हैं। Epoch Times की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में अब स्कूल बंद होने के बाद विद्यार्थी फोन के जरिये ऑनलाइन क्लासेस ले रहे हैं, तो हो सकता है कि कई ने नए फोन नंबर ले लिए हों।
चीन में यह खबर भी सामने आई थी कि बड़ी संख्या में लाशों का अंतिम संस्कार वुहान में किया गया था। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद चीन ने वॉशिंगटन जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों को अपने देश से बाहर कर दिया था। इन सभी मीडिया हाउस के पत्रकारों ने अपनी खबरों में कहा था कि चीन कोरोना वायरस से मरने वालों का सही आंकड़ा नहीं पेश कर रहा है और चीन अहम जानकारियों को दुनिया से छिपा रहा है।

0 comments:
Post a Comment