14 अप्रैल से भी आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन, सरकार ने दिए संकेत, जून तक के आसार

न्यूज डेस्क: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं जो देश दुनिया के लिए एक चिंता का विषय हैं। इसको देखते हुए भारत सरकार ने 14 अप्रैल तक पूरे देश को लॉकडाउन करने का फैसला लिया हैं। पीएम ने यह लॉकडॉउन 25 मार्च से 14 अप्रैल यानी 21 दिनों के लिए लागू किया है। इसका मतलब है 14 अप्रैल तक लोगों को अपने घरों में ही रुकना होगा। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह लॉकडाउन आगे बढ़ सकता है या नहीं, तो चलिये जानते है।
मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत में रोज़ कितने मरीज़ अब भी आ रहे हैं भारत सरकार पूरी पहल इस बात के लिए कर रही है कि कोरोना संक्रमण को तीसरे चरण में जाने से रोक दिया जाए और अगर इस लॉकडाउन के ज़रिए हम संक्रमण के चेन ऑफ़ ट्रांसमिशन को रोक देंगे, तो हो सकता है कि लॉकडाउन ज्यादा दिन तक ना चले। लेकिन, अगर ये बीमारी तीसरे चरण में पहुंच गई तो लॉकडाउन महीनों तक चल सकता है। इसलिए सरकर ज़रूरी कदम उठा रही हैं। ताकि कोरोना के संकट को कम किया जा सके। 

0 comments:

Post a Comment