5 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, दशहत में पूरी दुनिया, हर तरह मौत ही मौत

न्यूज डेस्क: मिली जानकारी के अनुसार चीन में कहर बरपाने के बाद कोरोना वायरस महामारी दुनिया के बाकी देशों में भी तेजी से फैलता जा रहा है। इस जानलेवा वायरस से दुनियाभर में अबतक 5 लाख से ज्यदा लोगं संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 24 हजार के करीब लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका ने कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां एक ही दिन में कोरोना वायरस के 16 हजार संक्रमित लोगों की पुष्टि हुई है। भारत की बात करे तो यहां भी कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। देश में अबतक 16 लोगों की मौत हो चुकी है जबकी 700 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

अमेरिका ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या के मामले में चीन (81,285) और इटली (80,589) को भी पीछे छोड़ दिया है। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण और मौतों के मामलों की पुष्टि करने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार गुरुवार को अमेरिका में एक ही दिन में 16 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जो किसी भी देश के लिए एक दिन में सबसे अधिक है। इसके साथ ही अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 85 हजार को पार कर गई है, जबकि 1290 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते तक अमेरिका में वायरस मामलों की संख्या आठ हजार थी, जो अब 10 गुना बढ़ गई है। इससे पूरी दुनिया दशहत में जी रही हैं। 

कोरोना वायरस ने इटली में सबसे ज्यादा तांडव मचाया है। अमेरिका और चीन के बाद इटली में कोरोना वायरस के 80 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज हैं। इटली में ही दुनिया में सबसे अधिक 8,215 लगों की मौत हुई हैं। स्पेन, जर्मनी, फ़्रांस और ईरान में संक्रमित मरीज़ों की संख्या 30,000 से 60,000 के बीच है। ब्रिटेन में 12,000 मरीज़ कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि वहां 580 लोगों की मौत हुई है।

0 comments:

Post a Comment