क्या चाय पीने से नहीं होगा कोरोना वायरस संक्रमण? जानिए वैज्ञानिकों की सलाह

न्यूज डेस्क: सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे किए जा रहे हैं कि चाय का कप इस वायरस पर लगाम लगा सकता है. इन दावों में चीन के डॉक्टर ली वेन्लियांग का हवाला दिया गया है जिन्हें इस वायरस के बारे में चेतावनी देने वाला हीरो माना जा रहा है. हाल में इसी वायरस के कारण उनकी मौत हो गई.
इस दावे में ये कहा गया है कि डॉक्टर वेन्लियांग ने अपनी केस फाइल में लिखा है कि आम तौर पर चाय में पाया जाने वाला तत्व - मिथाइलज़ेन्थाइन - वायरस के असर को कम करता है.

इस कारण चीन के अस्पतालों ने कोविड 19 से जूझ रहे अपने मरीज़ों को दिन में तीन बार चाय देना शुरू कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार बीबीसी ने अपनी पड़ताल में पाया कि चाय में मिथाइलज़ेन्थाइन्स नाम का एक तत्व मिलता है जो कॉफी और चॉकलेट में भी मिलता है.

लेकिन ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं कि डॉक्टर वेन्लियांग इस संबंध में कोई रिसर्च कर रहे थे. वो वायरस के एक्सपर्ट नहीं थे बल्कि आंखों के सर्जन थे. न ही चीन के अस्पताल कोविड 19 के अपने मरीज़ों को ख़ास तौर पर चाय पिला रहे हैं.

चीन में भी फरवरी में इस तरह की कुछ रिपोर्ट आई थीं जिनमें दावा किया गया था कि चाय के इस्तेमाल से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है, लेकिन ये दावा सही नहीं है. 

0 comments:

Post a Comment