6 महीने के लिए लॉकडाउन हुआ ये देश, कोरोना वायरस ने मचाया भगदड़, रोकना मुश्किल

न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस से बचने के लिए जहां भारत 21 दिनों के लिए लॉकडाउन हुआ तो वहीं अब ऑस्ट्रेलियाई पीएम की ओर से बड़ी घोषणा की गयी है। उन्होंने कहा कि लोग तैयार रहें, देश में 6 महीने का लॉकडाउन किया जा सकता है।
दरअसल, कोरोना के बढ़े मामलों को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया में पहले से ही भारत के जैसे लॉकडाउन घोषित है। इसी कड़ी में अब प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन को 6 महीने तक खींचा जा सकता है। इसलिए देशवासी इसके लिए तैयार रहें।

प्रधानमत्री स्‍कॉट मॉरिसन ने संसद में कहा कि देश के सामने इस समय बहुत बड़ी चुनौती है। इसलिए काम के बाद कोई पब नहीं जाएगा और न ही सुबह किसी को जिम जाने की जरूरत है। लोगो को कैफे में बैठने की भी अनुमति नहीं हैं।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 3166 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामले विक्‍टोरिया और न्‍यू साउथ वेल्‍स में हैं। सोमवार से देश में लॉकडाउन होगा। इसी के मद्देनजर ऑस्‍ट्रेलिया में सोमवार से लॉकडाउन है। इसके तहत ऑस्ट्रेलिया के सारे पब्‍स, क्‍लब्‍स और जिम के अलावा चर्च भी बंद कर दिए गए हैं।

सरकार सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए पीएम स्‍कॉट मॉरिसन की सरकार लगातार लोगों को निर्देशित कर रही है कि सार्वजनिक जगहों पर दूरी बनाये रखें, हालाँकि ऑस्ट्रेलियन सरकार की बात नहीं मान रहे। लॉक डाउन के दौरान भी लोग समुद्री तटों पर, रेस्टोरेंट, बार, पब आदि जा रहे थे।

0 comments:

Post a Comment