न्यूज डेस्क: केंद्र की मोदी सरकार कोरोना वायरस से निपटे के लिए कई तरह के फैसले ले रही हैं। कोरोनावायरस की वजह से गंभीर संकट से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में लोन लेकर मकान खरीदने वाले, कार खरीदने वाले, पर्सनल लोन लेने वाले या अन्य लेनदारों को रहत मिल गयी है, अगले 3 महीनों के लिए इन लोगों ईएमआई से निजात मिल गयी है।
जानकारी के मुताबिक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों के लिए भी राहत मिल गयी है। हालांकि पहले क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर लाभ नहीं मिल रहा था। रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद आज कई बड़े ऐलान किये जिनमे कहा गया कि टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को तीन महीने तक ईएमआई नहीं चुकानी होगी। यह लाभ सरकारी एवं निजी क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों या किसी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी से टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को मिलेगा।
क्या है टर्म लोन?
बैंकिंग जगत में टर्म लोन वैसे लोन को कहा जाता है, जिसकी अदायगी के लिए बैंक एक निश्चित राशि की किस्त बांध देता है, जिसे आम भाषा में ईएमआई कहा जाता है। इस लिहाज से इस घोषणा के बाद होम लोन, वाहन लोन, पर्सनल लोन और कारोबारी लोन आदि को लाभ मिलेगा। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए बैंक की वेबसाइट विजिट करें।

0 comments:
Post a Comment