न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का हाहाकार मचा हुआ हैं। जिससे भारत भी परेशान हैं। हाल ही में पुरे भारत में लॉक डाउन का की घोषणा की. कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए कई देशों में लॉक डाउन किया जा चुका है. लॉक डाउन के बाद भारत में घर से बाहर निकलने वालों पर कड़ी कार्यवाही का भी आदेश दे दिया गया.लॉक डाउन के बाद मोदी सरकार कई बड़े फैसले ले सकती हैं। जिससे कोरोना के संक्रमण को मिटाया जा सके।
फ्री में कोरोना की जाँच।
सरकार कोरोना की जाँच फ्री में कराने का एक्शन जल्द ही ले सकती है. WHO ने कहा है कि भारत इस वायरस पर तभी कण्ट्रोल कर सकता है जब वह कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की जाँच कर लेगा. ऐसे में संक्रमित लोगों की जाँच के लिए भारत सरकार कोरोना टेस्ट को फ्री कर सकती है. फ़िलहाल कोरोना टेस्ट का खर्चा 3500 से 5000 रूपये आ रहा है.
संक्रमित व्यक्तियों को ढूंढना।
WHO ने पहले ही भारत को आगाह किया है कि सिर्फ लॉक डाउन करने से ही कोरोना को मात नहीं दी जा सकती है. भारत को कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों को ढूंढने कर उन्हें जनता से अलग करना होगा. ऐसे में सरकार संक्रमित व्यक्तियों को ढूंढने के लिए अभियान चला सकती है.
लॉक डाउन की तय सीमा में वृद्धि।
लॉक डाउन होने के बाद निरंतर कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं. भारत में कोरोना की वजह से 13 मौत और 650 से अधिक मरीज हो गये हैं. ऐसे में सरकार लॉक डाउन के समय में वृद्धि कर सकती है. इसे मई-जून तक बढ़ाया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment