न्यूज डेस्क: सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को काफी तरह के अफवाह सुनने को मिल रही हैं। जो लोगों के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ हुआ हैं। बहुत से सोशल मीडिया और वॉट्सऐप यूज़र्स यह दावा कर रहे हैं कि गृह मंत्री अमित शाह कोरोनावायरस की चपेट में हैं। इस दावे के साथ यूज़र्स एक टीवी न्यूज़ चैनल की ब्रेकिंग प्लेट भी शेयर कर रहे हैं।इस ब्रेकिंग प्लेट पर लिखा है, ‘गृहमंत्री अमित शाह कोरोनो की चपेट में। पिछले हफ्ते इटली से लौटे थे। वापस आने पर जांच नहीं करवाई जिससे संक्रमण और ज्यादा फैला।’
क्या है सचाई?
अमित शाह Covid-19 से संक्रमित नहीं हैं। उन्होंने 25 मार्च, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक की एक तस्वीर ट्वीट की थी। इस तस्वीर में वह ठीक पीएम मोदी के बगल वाली कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी की गई थी क्योंकि इसमें कैबिनेट के सभी सदस्य कोरोनावायरस की वजह से जरूरी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दूरी बनाकर बैठे थे।
शाह ने इस तस्वीर के साथ लिखा था, ‘सोशल डिस्टेंसिंग समय की जरूरत है। हम इसका पालन कर रहे हैं। क्या आप कर रहे हैं? पीएम नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक की तस्वीर।’ शाह ने इस ट्वीट में #IndiaFightsCorona हैशटैग भी इस्तेमाल किया था।इसके अलावा अमित शाह ने बीते कुछ महीनों में इटली की कोई यात्रा नहीं की है।
जिस ग्राफिक कार्ड को शेयर कर अमित शाह को कोरोना संक्रमित बताया जा रहा है वह असल में ‘Break Your Own News’ नाम की वेबसाइट के जरिए बनाया गया है। इस वेबसाइट पर कोई भी अपनी पसंद की ‘Breaking News’ लिख सकता है। वेबसाइट पर यूज़र्स के लिए अलग-अलग टेंपलेट मौजूद हैं।इस ग्राफिक कार्ड में फेक न्यूज फैलाने वालों ने Aaj Tak चैनल का स्क्रीनग्रैब इस्तेमाल किया है और इसमें अमित शाह की तस्वीर अपलोड की है।

0 comments:
Post a Comment