कोरोना वायरस: पूरी दुनिया से डरा देने वाले आंकड़े आए सामने, हालात बेकाबू, रहें सतर्क

न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस इंसान के लिए सबसे बड़ा खतरा लेकर आया हैं। इस खतरे ने पूरी दुनिया को हैरान कर डाला जैन।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कुछ दिन पहले यह आशंका जताई थी कि अमेरिका दुनिया में कोरोना वायरस का नया वैश्विक केंद्र बन सकता है। और ये भविष्यवाणी गुरुवार को सही साबित हो गई। अमेरिका ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़कर सबसे ज़्यादा संक्रमण वाला नया देश बन गया है।
दरअसल पिछले कुछ दिनों में चीन ने काफी हद तक इस वायरस पर क़ाबू पा लिया है, लेकिन कुछ देश जैसे इटली, अमेरिका सहित यूरोप के कई देशों में हालात बेकाबू है।

ईरान में भी इस वायरस पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। दुनिया में तीन देश ऐसे हैं जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हज़ार से भी ज़्यादा हैं। ईरान और फ्रांस में ये आंकड़ा जल्द ही 30 हज़ार को छूने वाला है।

90000     अमेरिका
80000     चीन
70000     इटली
60000     स्पेन
50000     जर्मनी
40000     फ्रांस
30000     ईरान
20000     ब्रिटेन
10000     स्विटज़रलैंड

ब्रिटेन और स्विटजरलैंड में संक्रमितों की तादाद 12000 के क़रीब पहुंच गई है। वहीं, दक्षिण कोरिया में भी 10 हज़ार के आस-पास मरीज पाए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment