न्यूज डेस्क: जो लोग बिहार में पत्रकार हैं उनके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की कोरोना वायरस के बीच बिहार में लगातार अपने दायित्व को निभाने वाले पत्रकारों को बिहार में पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इस योजना का शुभारंभ किया है। बिहार के कुल 40 पत्रकारों को एक खाते में पेंशन योजना के तहत राशि भेजी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पत्रकारों को 6 हजार प्रति माह सम्मान पेंशन के तौर पर देय होगा। इस योजना को नवंबर 2019 से प्रभावी किया गया है।
बिहार पत्रकार पेंशन योजना का तहत पत्रकारों को छह हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दिया गया। दिसंबर से ही योजना का लाभ पत्रकारों को दिया गया है। इस हिसाब से एक पत्रकार को चौतीस हजार रुपये दिया गया है। कुल 40 पत्रकारों को सात लाख बीस हजार की राशि दी गयी है।

0 comments:
Post a Comment