स्पेन और इटली में कोरोना से मौत का तांडव, अंतिम संस्कार के लिए कम पड़ रही जगह

न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस की चपेट में स्पेन और इटली इतना ज्यादा आ गया हैं की वहां अंतिम संस्कार के लिए भी जगह कम पड़ रही हैं। इटली और स्पेन में कोरोना वायरस से इतनी ज्यादा मौतें हो रही हैं कि वहां अंतिम संस्कार में वेटिंग लागू कर दी गई है. वहां कोरोना वायरस ने इतने लोगों की जान ले ली है कि शवों को अंतिम संस्कार एक बड़ी समस्या बन गई. यहां तक कि परिवारजन भी अंतिम संस्कार में साथ नहीं आ पा रहे हैं. कहीं जगहों पर लॉकडाउन इतना सख्त है कि परिवारजन अंतिम संस्कार में नहीं आ पा रहे हैं.
इटली के बेरगामो शहर की सड़कों पर पिछले कई दिनों से लगातार मिलिट्री के ट्रक देखे जा रहे हैं. कोरोना वायरस ने यहां इतने लोगों की जान ले ली है कि शवों को ले जाने का और कोई तरीका नहीं बचा. ट्रकों की कतार वाला वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

इसने जाहिर किया कि कोरोना के दौर में मौत के वक्त भी प्रियजनों का साथ मुमकिन नहीं. बेरगामो इटली का वह इलाका है जहां कोरोना का कहर सबसे ज्यादा बरपा है. एक हफ्ते में यहां 3000 लोगों की जान गई है.

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी मौतें अस्पतालों में हुईं जहां मरने वाले का हाथ थामने के लिए कोई दोस्त, कोई रिश्तेदार मौजूद नहीं था. संक्रमण के खतरे से अस्पताल में कोई मरीज से मिलने नहीं जा सकता. कई परिवारों में तो दूसरे सदस्य खुद भी क्वॉरंटीन में हैं.

इटली और स्पेन देश भर में लॉकडाउन है. ऐसे में किसी को जनाजे में भी जाने की इजाजत नहीं है. सरकार ही अंतिम संस्कार करा रही है. और मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है कि अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग लिस्ट चल रही है.

0 comments:

Post a Comment