न परीक्षा और न इंटरव्यू, 10वीं पास के लिए सीधी नौकरी

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए सीधी भर्ती होने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक डाक विभाग ने इसको लेकर नोटिस जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

खबर के मुताबिक भारतीय डाक विभाग ने GDS के करीब 4000 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में 10वीं पास हो चुके युवा ऑनलाइन के द्वारा भाग ले सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे बड़ी बात यह है की GDS के पदों पर भर्ती को लेकर न कोई परीक्षा होगा और न ही कोई इंटरव्यू देना होगा। इन पदों पर उम्मीदवारों की सीधी भर्ती होगी। 10वीं में आये मार्क्स के आधार पर आपको नौकरी मिलेगी।

आधिकारिक वेबसाइट : appost.in/gdsonline

आयु सीमा : 18 से 40 वर्ष।

आवेदन की अंतिम तिथि : 20 जनवरी 2020

योग्यता : 10वीं पास।

वेतनमान : नियमानुसार

0 comments:

Post a Comment