कर्मचारी चयन आयोग में बंपर बहाली, 12वीं पास के लिए जॉब ही जॉब

न्यूज डेस्क: कर्मचारी चयन आयोग में बंपर बहाली होने जा रही हैं। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास युवा इस बहाली में भाग ले सकते हैं और भारत सरकार की नौकरी करने का सपना पूरा कर सकते हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा फटाफट अप्लाई करें।

मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारी चयन आयोग ने लोअर डिवीजन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, डाक सहायक सहित कई पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से आवेदन मांगे हैं। अभी तक पदों की संख्या निर्धारित नहीं की गई हैं। लेकिन बहुत जल्द इसको लेकर सूचना जारी किया जायेगा।

ऐसे करें आवेदन : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर पहले नोटिफिकेशन पढ़ें। फिर दिए गए नियमानुसार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15-12-2020

उम्मीदवारों की आयु सीमा : कर्मचारी चयन आयोग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष। जबकि अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई हैं।

नौकरी का स्थान : भारत में कही भी।

वेबसाइट लिंक : https://ssc.nic.in/Portal/Apply

वेतनमान : सरकारी नियमानुसार

0 comments:

Post a Comment