खबर के अनुसार सरकार ने एजेंसियों निगरानी ब्यूरो, विशेष आर्थिक इकाई (एसवीयू) और आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) को आदेश दिया है की ऐसे कर्मचारियों और पदाधिकारियों की पहचान कर उसपर कार्रवाई करें जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
सरकारी आदेश के बाद ये एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं और राज्य के सभी विभागों पर नजर बनाये हुए हैं। साथ ही साथ भ्रष्ट लोकसेवकों की पहचान कर लिस्ट तैयार कर रही हैं। बहुत जल्द ऐसे कर्मचारियों को बर्खास्त करने का काम शुरू हो सकता हैं।
आपको बता दें की सरकार ने इन एजेंसियों को आदेश दिया है की वैसे अफसर या कर्मचारी जिनके पास आय से ज्यादा संपत्ति हैं। उनकी सभी अवैध संपत्ति जब्त की जाये। साथ ही साथ ऐसे कर्मचारियों पर क़ानूनी कारवाई की जाये।

0 comments:
Post a Comment