खबर के मुताबिक बिहार सरकार ने ऐलान किया है की प्रदेश के 16 जिलों में प्राइवेट ऑपरेटर भी ड्राइविंग स्कूल खोल सकेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से उन्हें आर्थिक मदद भी दी जाएगी। ताकि उन्हें ड्राइविंग स्कूल खोलने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना ना पड़ें।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा है की राज्य के इन जिलों में ड्राइविंग स्कूल खोलने के लिए सरकार की तरफ से 20 लाख रुपया अनुदान के रूप में दिया जाएगा। साथ ही साथ उन्हें कई तरह की मदद भी की जाएगी।
अगर आप भी बिहार में प्राइवेट ड्राइविंग स्कूल खोलना चाहते हैं तो आप बिहार परिवहन विभाग में इसके लिए आवेदन दे सकते हैं और सरकार से ड्राइविंग स्कूल खोलने की अनुमति ले सकती हैं। आपको बहुत जल्द ये अनुमति मिल जाएगी।

0 comments:
Post a Comment