खबर के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कहा है होम डिलीवरी के लिए लोगों को 250 रुपये खर्च करने होंगे। अगले महीने से इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और लोग अपने घर पर जमीन नक़्शे को आसानी के साथ मंगा सकेंगे।
बता दें की बिहार सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग, पटना से अगले महीने से नक्शों की होम डिलिवरी की जाएगी। इसके लिए एनआईसी एक सॉफ्टवेयर सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग को उपलब्ध करा देगा। इसकी तैयारी चल रही हैं।
जमीन नक्शों की होम डिलीवरी होने से बिहार के लोगों की सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी। साथ ही साथ जमीन नक्शा के लिए बिहार सर्वेक्षण कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे और उन्हें आसानी से जमीन का नक्शा डाक द्वारा प्राप्त हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment