नियोजित शिक्षकों को बिहार सरकार का तोहफा, पढ़ें 5 बड़ी बातें?

न्यूज डेस्क: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले नियोजित शिक्षकों को बिहार सरकार ने बड़ा तोहफा दिए हैं। नए साल पर उन्हें नई सेवाशर्त नियमावली का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इससे यहां के नियोजित शिक्षकों को फायदा होगा और इनकी परेशानी दूर हो जाएगी।

 नियोजित शिक्षकों को बिहार सरकार का तोहफा, पढ़ें 5 बड़ी बातें?

1 .बिहार सरकार ने  नियोजित शिक्षकों को दूसरे जिले में तबादला को लेकर एक सॉफ्टवेयर तैयार किया हैं। इसके द्वारा ही शिक्षकों को ट्रांसफर हो सकेंगे।

2 . नियोजित शिक्षकों को दूसरे जिले में तबादला के दौरान कोई धांधली ना हो इसको लेकर सरकार ने सॉफ्टवेयर तैयार किया हैं। इससे शिक्षकों का तबादला पारदर्शी होगा।

3 .नई नियमावली के अनुसार इस सॉफ्टवेयर के जरिये प्रदेश के केवल महिला शिक्षकों, दिव्यांग और सामान्य पुरुष शिक्षकों की आपसी सहमति से स्थानांतरण किये जायेंगे। 

4 .महिला शिक्षकों और दिव्यांग को जिला एवं अंतर नियोजन इकाई तबादला ट्रांसफर मिलेगा।

5 .जबकि सामान्य पुरुष शिक्षकों को सिर्फ म्यूचुअल तबादला हो सकेगा।  

0 comments:

Post a Comment