यूपी में खुला नौकरियों का पिटारा, जानें योग्यता और आवेदन तिथि

न्यूज डेस्क: यूपी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल चूका हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी में कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिस जारी किया हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिस पढ़ सकते हैं।

पदों का विवरण : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में जीआईसी के 991 एवं जीजीआईसी के 482 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं।

आवेदन की तिथि : जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार 22 दिसंबर 2020 से 22 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु एक जुलाई 2020 को 21 वर्ष एवं 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

उम्मीदवारों का चयन : मिली जानकारी के मुताबिक इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन  प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर आकर ऑनलइन आवेदन कर सकते हैं। आप आवेदन करने से पहले नोटिस जरूर देखें।

आवेदन शुल्क : इसके लिए आज नोटिस जारी किया जायेगा। 

उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जा कर पूरी डिटेल्स प्राप्त करें। इसके बाद आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment