स्वीडन के थिंक टैंक सिपरी द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ये कहा गया है की पिछले कुछ सालों में भारत की परमाणु ताकत में वृद्धि हुई हैं। भारत के पास पहले परमाणु बमों की संख्या 130 से 140 तक थी। लेकिन ये बढ़कर 150 से 160 पहुंच गई हैं।
वहीं अमेरिकी थिंक टैंक की रिपोर्ट कहती है की भारत की परमाणु ताकत अब चीन की ओर केंद्रित हो चूका हैं। भारत वर्तमान समय में चीन को देखते हुए अपनी परमाणु ताकत को बढ़ा रहा हैं। साथ ही साथ भारत का ध्यान पाकिस्तान से हटकर चीन की ओर केंद्रित हो चूका हैं।
आपको बता दें की स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने रिपोर्ट में बताया कि 2019 में भारत और चीन दोनों के परमाणु हथियारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। चीन के पास वर्तमान में 320 परमाणु बम मौजूद हैं। चीन इसमें लगातार वृद्धि कर रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment