बिहार के इन जिलों में खोले जाएंगे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के कई जिलों में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोली जाएगी। इन ट्रेनिंग स्कूलों में नौसिखिया चालकों को कुशल वाहन चालन का प्रशिक्षण मिल सकेगा।

खबर के मुताबिक मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने के लिए जिलों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। छोटे जिलों को सी श्रेणी में, मघ्य जिलों को बी श्रेणी में और बड़े जिलों को ए श्रेणी में रखा गया हैं। इन जिलों में करीब 61 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोले जायेंगे।इन स्कूलों से आप वाहन चलाने की ट्रेनिंग ले सकते हैं।

यहां एक-एक ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खुलेंगे। 

बिहार के जहानाबाद, कैमूर,शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, गोपालगंज, कटिहार, खगड़िया,अररिया, अरवल, बांका, बक्सर, जमुई,  किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, नवादा, सहरसा, शेखपुरा जिले में एक-एक ड्राइविंग स्कूल खोले जाएंगे। 

यहां दो-दो ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खुलेंगे।

बिहार के रोहतास, औरंगाबाद, बेगूसराय, गोपालगंज, मधुबनी, मोतिहारी, दरभंगा, बेतिया, भोजपुर, नालंदा, वैशाली, सीवान, समस्तीपुर जिले में दो-दो ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोले जायेंगे।

यहां तीन-तीन ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खुलेंगे।

बिहार के पटना, गया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर,भागलपुर, जिले में तीन-तीन ट्रेनिंग स्कूल खोले जाएंगे। 

0 comments:

Post a Comment