यूपी पंचायत चुनाव का कार्यक्रम होगा जारी, आ रही बड़ी खबर?

न्यूज डेस्क: यूपी में आज ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने वाला हैं। इनका खाता आज बंद कर दिया जायेगा। इसी बीच लोगों के मन में ये सवाल चल रहा हैं की यूपी में पंचायत चुनाव कब तक करा लिए जाएंगे तथा इसकी तारीखों का ऐलान कब तक हो जायेगा।

मीडिया में आ रही खबर के मुताबिक यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम दौर में हैं।  पंचायती राज विभाग 28 जनवरी से पांच फरवरी के बीच चुनाव के संबंध में संभावित कार्यक्रम जारी कर सकती हैं। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

खबर के अनुसार आयोग ने 22 जनवरी तक मतदाताओं की सूची हरहाल में तैयार करने को कहा है। वहीं 15 जनवरी तक परिसीमन का भी कार्य पूरा कर लिया जायेगा। इन सभी कार्यों को पूरा होने के बाद चुनाव कार्यक्रम जारी किया जायेगा।

बता दें की इस बार यूपी में क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव एक साथ कराये जाएंगे। इसको लेकर पंचायती राज्य विभाग और राज्य चुनाव आयोग तैयारी कर रहा हैं। बहुत जल्द चुनाव कराने का फैसला लिया जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment