SSC ने 12वीं पास के लिए निकाली बंपर वैकेंसी, सैलरी 92,300

न्यूज डेस्क: एसएससी ने 12वीं पास छात्रों के लिए कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर नोटिस जारी किया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों / संगठनों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती। 

डाक सहायक / छंटनी सहायक (पीए / एसए)

लोअर डिवीजनल क्लर्क (एलडीसी)

डाटा एंट्री ऑपरेटर।

योग्यता : इन सभी पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई हैं। अगर आप 12वीं पास हैं तो आवेदन करने के थोड़ी भी देरी ना करें। 

पदों की संख्या - 4726 पद

आयु सीमा : अधिकतम आयु 01-01-2021 को 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए।

वेतनमान: 19,900 - 92,300/-

चयन प्रक्रिया :  इन पदों पर चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (टियर- I), वर्णनात्मक पेपर (टियर- II) और कौशल परीक्षा/ टाइपिंग टेस्ट (टियर- III) के द्वारा होगा।

अप्लाई के लिए वेबसाइट पोर्टल : https://ssc.nic.in/Portal/Apply

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 26 दिसंबर 2020

ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि : 28 दिसंबर 2020

0 comments:

Post a Comment