बिहार में पुश्तैनी जमीन के कागजात निकाले ऑनलाइन

न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोगों के पास पुश्तैनी जमीन हैं। लेकिन जमीन के कागजात नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में जिस प्रोसेस के द्वारा आप पुश्तैनी जमीन के कागजात आसानी से निकाल सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान हैं।

बिहार में पुश्तैनी जमीन के कागजात निकाले ऑनलाइन।

1 .बिहार में पुश्तैनी जमीन के कागजात निकालने के लिए वेबसाइट http://www.bhumijankari.gov.in पर विजिट करें।

2 .इस वेबसाइट पर जानें के बाद आप  Advance Search पर क्लिक करें।

3 .यहां आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिस फॉर्म को आप सही-सही भरकर सर्च करें।

4 .पुश्तैनी जमीन के कागजात निकालने के लिए आपको जिला, मौजा, रजिस्ट्री ऑफिस, जमीन मालिक का नाम पता होनी चाहिए।

5 .इन सारी चीजों को डालकर अगर आप सर्च करेंगे तो आपके सामने जमीन की पूरी डिटेल्स और कागजात आ जायेगा। इसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने में किसी प्रकार का कोई शुल्क या चार्ज नहीं लिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment