खबर के मुताबिक न्यूनतम 90 दिन मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को आवास, शौचालय, पेंशन, चिकित्सा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द इन मजदूरों को सरकार की ओर से इसका लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।
बता दें की इसके लिए कर्मकार कल्याण बोर्ड ने अपर आयुक्त से सभी मजदूरों की पूरी सूचि मांगी हैं। ताकि बहुत जल्द इसकी प्रक्रिया को पूरी की जा सके। मनरेगा के अपर आयुक्त ने जानकारी दी हैं की एक वर्ष में 90 दिन और इससे अधिक काम करने वाले मनरेगा मजदूरों की सूची तैयार की जा रही हैं।
यूपी के योगी सरकार ने निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित 15 योजनाओं का लाभ मनरेगा मजदूरों को भी देने का फैसला किया है। इससे इन मजदूरों को कई तरह के फायदे हो सकते हैं और इन्हे आर्थिक लाभ भी मिल सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment