घर में लगाए हनुमान जी की तस्वीर, बदल जाएगी किस्मत

धर्म डेस्क: हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार माना जाता हैं। इनकी तस्वीर घर में लगाने से इंसान की किस्मत खुल जाती हैं तथा घर में बुरी शक्तियों का वास नहीं होता हैं। इससे घर की नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे हनुमान जी की ऐसी तस्वीर के बारे में जिसे आप अपने घर में जरूर लगाए।

घर में लगाए हनुमान जी की तस्वीर, बदल जाएगी किस्मत।

1 .ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा की ओर मुख करके हनुमानजी का चित्र लगानी चाहिए। क्यों की हनुमानजी का चित्र लगाने पर दक्षिण दिशा से आने वाली हर बुरी ताकत हनुमानजी का चित्र देखकर लौट जाती है। इससे घर में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती हैं।

2 . पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति जिस घर में होती है वहां उन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इससे इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं।

3 . हनुमानजी प्रभु श्रीरामजी के चरणों में बैठे हुए हैं। ऐसी तस्वीर घर में लगाना लाभकारी साबित होता हैं। इससे जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं। 

4 .शास्त्रों के अनुसार पर्वत उठाते हुए हनुमान की तस्वीर घर में लगाना शुभ माना जाता हैं। आप इस तरह की तस्वीर अपने घर में लगा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment