मिली जानकारी के मुताबिक बेलफर सेंटर फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल अफेयर्स ने भारत और चीन की सेना की ताकत को लेकर एक रिसर्च की है। इस रिसर्च में ये कहा गया है की चीन सीमा पर भारतीय सेना, चीनी सेना से काफी ताकतवर हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना को पहाड़ी और ठंड वाले इलाकों में रहने तथा युद्ध करने में महारत हासिल हैं। इन इलाकों में भारत और चीन की सीमा पर भारतीय सेना की संख्या ढाई लाख के करीब है। ये सभी सैनिक आधुनिक हथियारों से लैस हैं।
वहीं कुछ दिन पहले जापानी रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ था की भारत की पैदल सेना चीनी सैनिकों से ज्यादा ताकतवर और शक्तिशाली हैं। साथ ही साथ भारत के पैदल सैनिकों की संख्या भी चीन से ज्यादा हैं। भारत की सेना पहाड़ी इलाकों में युद्ध के लिए दुनिया की सबसे बेहतर सेना हैं।

0 comments:
Post a Comment