खबर के मुताबिक अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने चीन की सरकारी तेल कंपनी CNOOC को ब्लैकलिस्ट कर दिया। साथ ही साथ चीनी कंपनी को अपने शेयर बाजार S&P के स्टॉक सूचकांकों से भी हटवा दिया। इससे चीन की परेशानी बढ़ गई हैं।
बता दें की इससे पहले भी अमेरिका ने चीन के करीब 34 कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जाते-जाते चीन को जबरदस्त चोट दे रहे हैं। जिससे चीन को नुकसान पर नुकसान उठाना पड़ रहा हैं तथा उसे कई तरह की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा हैं।
इतना ही नहीं दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती दादागिरी को रोकने के लिए भी अमेरिकी नौसेना इन इलाकों में अपनी पकड़ को मजबूत कर रही हैं। साथ ही साथ ताइवान और जापान को सैन्य मदद दे रही हैं। ताकि चीन को सबक सिखाया जा सके।

0 comments:
Post a Comment