इसी बीच नीतीश कैबिनेट की हुई बैठक में कई पदों पर भर्ती को लेकर मंजूरी दी गई हैं। जिससे युवाओं की बल्ले-बल्ले हो रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व विभाग में 3883 पदों पर नियुक्तियां शुरू करने का आदेश दिया गया हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर बहुत जल्द नोटिस जारी किया जायेगा।
बता दें की ये सभी पद स्थाई होंगे और बिहार सरकार के नियमानुसार इन्हे सैलरी दी जाएगी। नीतीश कैबिनेट ने जिन पदों पर भर्ती करने को लेकर मंजूरी दी गई है, उनमें सिस्टम एनालिस्ट, प्रोग्रामर एवं डाटा एंट्री आपरेटर के पद शामिल हैं।
कहां होगी नियुक्ति।
जिला एवं अनुमंडल में 139 डाटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त होंगे।
विभाग में मुख्यालय में सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर नियुक्त होंगे।
अंचल में 3738 डाटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त होंगे।

0 comments:
Post a Comment