यूपी में जमीन की दाखिल खारिज करें ऑनलाइन, ये है पूरा प्रोसेस

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोग अब अपने जमीन की दाखिल ख़ारिज घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा कर सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए यूपी सरकार ने एक वेबसाइट पोर्टल बनाया हैं। जहां से आप जमीन की दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन के द्वारा कर सकते हैं।

बता दें की दाखिल खारिज राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला किसी भी सम्पत्ति के लिए सबसे अहम दस्तावेज है। इसलिए आप अपने जमीन की दाखिल ख़ारिज जरूर कराये। इसकी प्रक्रिया बहुत आसान हैं। इसके लिए आपको भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यूपी में जमीन की दाखिल खारिज करें ऑनलाइन। 

1 .उतर प्रदेश में जमीन की दाखिल ख़ारिज के लिए आप वेबसाइट http://vaad.up.nic.in/ पर विजिट करें। 

2 .इस वेबसाइट पर जा कर दाखिल खारिज फॉर्म पर क्लिक करें। 

3 .इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करें और इसे सब्मिट करें।

4 .अब दाखिल ख़ारिज की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

5 .दाखिल ख़ारिज करने के लिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी आप इस वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment