मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया ऑनलाइन के द्वारा तय की जाएगी। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। बता दें की यूपी में पहली बार पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया मैनुअल की बजाय विशेष सॉफ्टवेयर से होगी।
इसको लेकर विभागीय पोर्टल पर पिछले 5 चुनाव के आरक्षण का ब्यौरा फीड किया जा रहा हैं। लोग अब ऑनलाइन के द्वारा जान सकेंगे की यूपी पंचायत चुनाव में कौन सा सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ये सारी प्रक्रिया सॉफ्टवेयर के द्वारा स्वतः होगी।
बता दें की पंचायत चुनाव में चक्रानुक्रम आरक्षण व्यवस्था लागू होती हैं। खबर के अनुसार पंचायत चुनाव-2020 नाम से साफ्टवेयर पर पंचायतों की आबादी व आरक्षण का ब्यौरा बहुत जल्द जारी किया जायेगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

0 comments:
Post a Comment